गुना। संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप का आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुऐ है। विधानसभा क्षेत्र गुना में विधायक गोपीलाल जाटव की अनुशंसा पर दिनांक 24 एवं 25 अगस्त 2023 को बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी खेल का आयोजन संजय गांधी खेल परिसर के बास्केटबाल खेल मैदान पर किया जावेगा। विधानसभा गुना में विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुर्गेश सक्सैना मोबाईल नम्बर- 9827008099 एवं शिवराज सिंह भदौरिया मोबाईल नम्बर- 9179787421 से एवं कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग संजय गांधी खेल परिसर गुना में सम्पर्क किया जा सकता है।
विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु टीम/ खिलाडी़ को उसी विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र का खिलाडी़ किसी दूसरी विधानसभा के विधायक कप प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता है। विधायक कप खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विधानसभा क्षेत्र गुना की कबड्डी खेल की टीमें दिनांक 23 अगस्त 2023 की सांय 05 बजे तक दुर्गेश सक्सैना एवं शिवराज सिंह भदौरिया को अपना रजिस्टेशन करवा सकते हैं।