बुरहानपुर। उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत उद्यानिकी फसलों के संबंध में किसानों को जानकारी देने के उद्देश्य से संजय नगर स्थित गुर्जर भवन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यशाला में जिले के लगभग 200 से अधिक कृषकगणों ने सहभागिता की। कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक जलगांव के.बी.पाटील ने कृषकों को केला फसल की उन्नत खेती एवं सीएमवी वायरस के रोकथाम के उपाय बताये। वहीं कार्यशाला में वैज्ञानिक केला अनुसंधान केन्द्र जलगांव गणेश देशमुख ने भी केला फसल में न्यूट्रिएन्ट मैनेजमेंट से किसानों को अवगत कराया। कृषि विज्ञान केन्द्र सांडसकलां के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप सिंह ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, किशोर शाह, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष किशोर पाटील, देवानंद पाटील, जनप्रतिनिधिगण, उद्यानीकि उपसंचालक डी.एस.चौहान, उप संचालक कृषि एम.एस.देवके सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।