बुरहानपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय नेपानगर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से बताया गया कि, ‘‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो‘‘ मतदान केन्द्रों को विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला में उकेरकर जागरूकता का संदेश दिया। वहीं शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में साईकिल रैली आयोजित की गई।