बुरहानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अनमोल एवं एनसीडी (असंचारी रोग) पोर्टल से डेटा परीक्षण उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम उप स्वास्थ्य केन्द्रों का चयन किया गया है। इसी तारतम्य में बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड के अंतर्गत कलेक्टर भव्या मित्तल ने सीएचओ एवं एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ.प्रदीप मोजेस, डीपीएम डॉ.प्रवीण भार्गव सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्वास्थ्य केन्द्र जयसिंगपुरा नवीन शाहपुर के तहत सीएचओ ज्योति मेहता एवं एएनएम कल्पना कनाडे (प्राप्त अंक 76.38), उप स्वास्थ्य केन्द्र निम्बोला की एएनएम ज्योतिबाला श्रीवास्तव (प्राप्त अंक 70.56), उपस्वास्थ्य केन्द्र मोहम्मदपुरा नवीन अंतर्गत सीएचओ नेहा महाजन व एएनएम नंदा इंगले (प्राप्त अंक 68.83) का सम्मान किया गया। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र धाबा के तहत सीएचओ सुनिता डाबर व एएनएम रेखा ब्रहमवंशी (प्राप्त अंक 66.38), उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी के सीएचओ डॉ. कैलाश इवने व एएनएम दुर्गा रावत (प्राप्त अंक 66.34) तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गुलई की एएनएम वंदना हॉनराव (प्राप्त अंक 65.66) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।