खरगोन। कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत चिचली के ग्रामीण मंगलवार को ग्राम में बिक रही अवैध शराब की शिकायत को लेकर महिलाओं सहित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वही शराबबंदी को लेकर तहसीलदार को शिकायती आवेदन दिया गया है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम चीचली में अवैध कच्ची वह पक्की शराब की दुकाने संचालित हो रही है। ग्राम में शराब बिकने से कई युवा एवं बच्चे भी इसके आदी होते जा रहे हैं। शराब पीने के दौरान कई घरों में आए दिन विवाद उत्पन्न होते रहते हैं। शराब को लेकर ग्रामीण परेशान हो गए हैं। शराबबंदी की मांग को लेकर ग्राम पंचायत में भी ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा शराब बंद करने के लिए प्रस्ताव करवाया है। ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन से निवेदन कर ग्राम में शराब बंद करवाने एवं शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवेदन दिया गया है।