शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में ग्रामीण इलाकों को स्मार्ट ग्राम बनाने के लिए कई योजनाएं चलाकर विकास के दावे कर रहे है वहीं पोहरी विधनसभा क्षेत्र की नरवर तहसील अंर्तगत ग्राम पंचायत सौनर की आदिवासी बस्ती भटपुरा में 250 परिवार आज भी रस्ते के लिए भटक रहे हैं गांव से बाहर आने जाने के लिए उबड़ खाबड़ रास्ते के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर नाले में बहते हुए पानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव से मुख्य मार्ग पर जाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर गड्डे, कीचड़ और पानी से निकलकर जाना पड़ता है बीमारी में मरीज को कंधे पर उठा कर रास्ता पार करते हैं पानी के कारण दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। बरसात के समय पानी ज्यादा होने पर तैरते हुए डूब डूब कर नाला पार करते हैं कई पशु पानी में बहकर मर चुके हैं। रास्ते के बीच नाले में 12 महीने पानी बहता है उसी पानी में से निकलकर सभी लोग आते जाते हैं। पिछले चुनाव में पोहरी विधनसभा के विधायक सुरेश राठखेडा ने गांव में आकर वोट मागते हुए कहा था कि मैं यहां पक्का रास्ता और पुल बनबाऊंगा दूसरा चुनाव आ गया लेकिन आज तक ना पुल बना ना रस्ता हालात बहुत खराब है।