BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 2:34 pm
KHABAR : भाजपा निकालेगी जनआशीर्वाद यात्रा, इंदौर संभाग की यात्रा खंडवा से होगी शुरू, समापन 25 सिंतबर को भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भाजपा विधानसभा चुनाव का माहौल तैयार करने के लि​ए आगामी 2 या 3 सिंतबर से जनआशीर्वाद यात्रा निकालेगी। पूरे प्रदेश की 230 विधानसभाओं को कवर करने के लिए पांच यात्राएं तय की हैं। इंदौर संभाग की यात्रा खंडवा से शुरू होगी, जो 42 विधानसभा क्षेत्रों से होकर इंदौर पहुंचेगी। यात्रा का समापन 25 सिंतबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होगा। यात्रा की शुरुआत किसी बड़े धार्मिक स्थल से होगी। इन यात्राओं में लोक संवाद के लिए केंद्रीय, राज्य व संगठन के वक्ता और नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।


यह जानकारी इंदौर संभाग की बैठक में दी गई। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, जिलों व विधानसभाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संयोजक शंकर लालवानी व सहसंयोजक जयपालसिंह चावड़ा ने बताया इन यात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भरा जाएगा। भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ बताए जाएंगे। नए कार्यकर्ता और लाभार्थियों को जोड़ने का काम भी होगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि यात्रा की शुरुआत खंडवा स्थित दादाजी धूनी वाले के दरबार से होगी। इनका उद्देश्य जनसमर्थन हासिल करना है।


प्रदेश में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से जनआशीर्वाद यात्रा निकालेंगी। इसके लिए केंद्रीय टोली के साथ संभागीय, जिला और विधानसभा स्तरीय समिति बनाई है। इंदौर संभाग की समिति में संयोजक शंकर लालवानी, सहसंयोजक जयपाल चावड़ा, सदस्य विजय शाह, तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, गुमान सिंह डामोर, रंजना बघेल, गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, अमरदीप मौर्य, मोहित वर्मा को बनाया गया।


अगले माह निकलने वाली भाजपा की जनआशीर्वाद यात्राओं के समापन पर भाजपा 25 सितंबर को भोपाल में अब तक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है। इसमें प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE