मनासा। आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को जनपद पंचायत मनासा में सभी 102 ग्राम पंचायतों से लाई गईं मिट्टी जनपद पंचायत मनासा से संग्रहण किया गया। ग्राम पंचायतों के प्राप्त मिट्टी का एक कलश तैयार किया गया जिसे नेशनल यूथ वॉलिंटियर लोकेश पाटीदार और धीरज राठौर को सौंपा गया, जो नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय पर जिला अधिकारी नीमच को सौंपेंगे। उक्त कलश को राष्ट्रीय राजधानी में दिनांक 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक होने वाले समापन समारोह हेतु भेजेंगे। उक्त कलश जनपद पंचायत मनासा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस मशराम व जनपद पंचायत स्टाफ के सदस्य एवं सचिव और सहायक सचिव द्वारा दोनों नेशनल यूथ वॉलिंटियर को सौंपा गया।