मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य मे अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे तथा उनि धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे वर्ष 2017 से फरार चल रहे थाना वायडी नगर के स्थाई वारण्टी जाकीर पिता हमीद खां पठान निवासी फतेहगढ जिला उदयपुर राजस्थान पुलिस को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। उक्त स्थाई वारण्टी पिछले 06 सालो से पुलिस को चक्मा देकर फरार चल रहा था। दिनांक 23 अगस्त 23 को प्रआर 230 नरेन्द्र सांवलिया व प्रआर 620 मुकेश सारस्वत को थाना वायडी नगर से वारण्टीयो की तलाश मे रवाना होकर फतेहनगर उदयपुर, माननीय न्यायालय रुपा मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंदसौर के न्यायालय के प्रकण क्रमांक 435/2017 मे फरार स्थाई वारण्टी को थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाई में थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव, प्रआर 230 नरेन्द्र सांवलिया, प्रआर 620 मुकेश सारस्वत, आर 583 निर्भय सिंह थाना वायडी नगर मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।