BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 3:46 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव भुवानगढ और गोपाल, जब शादी के 10 साल के बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो पिता ने कह दी ये बड़ी बात, फिर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम तो एक्शन में आई खाकी, अब न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर     

Share On:-

मंदसौर। माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मंदसौर द्वारा आरोपी गोपाल नायक पिता मन्नालाल उम्र 35 साल निवासी भुवानगढ सीतामउ जिला मंदसौर को हत्या करने का दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास एवं 7 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा बताया कि दिनांक 30 नवंबर 2020 को फरियादी गोपाल (आरोपी) ने देहाती नालसी लेख कराई कि मेरे पिताजी रात के करीब 8 बजे खाना खाकर रखवाली के लिये खेत पर गए थे। चाय पीने वापस नहीं आए सुबह 7 बजे मैने खेत पर जाकर देखा तो वहां पर मरे पडे थे। मेरे पिताजी की लाश खाट के पास पडी थी। किसी ने धारदार हथियार से सीधे हाथ पर मारकर उनकी हत्या कर दी। फरियादी (आरोपी) की रिपोर्ट पर से देहाती नाल्सी कमांक 0/2020 दर्ज की गई। 
विवेचना के दौरान मृतक मन्नालाल के पुत्र गोपाल पर शंका होने पर पुलिस द्वारा उससे कढाई से पूछताछ करने पर तो आरोपी ने बताया कि मेरी शादी को करीब 10 साल हो चुके है। उसे बच्चा नहीं हुआ था इसी बात को लेकर मेरे पिता मन्नालाल हमेशा बोलते थे कि तू रण्डवा है तुझे बच्चा नहीं होगा तेरी पत्नी पिंकी को मेरे पास भेज दे मैं बच्चा पैदा कर दूंगा। इसी बात को लेकर हमेशा हमारे घर में झगड़ा होता था। इसी कारण मेरी पत्नी पिंकी घर छोड़कर मायके चली गई थी। घटना दिनांक 30 नवंबर 2020 को मेरे पिताजी ने सबके सामने मेरी बेइज्जती की थी तू रण्डवा है तेरी पत्नी को मेरे पास भेज दे। हम दोनो बाप बेटो में झगड़ा हो गया था इसलिए मैने गुस्से में आकर पत्थर व कुल्हारी मारकर हत्या कर दी।
अभियोजन द्वारा रखे गये तथ्यों एवं तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय ने आरोपी गोपाल नायक को आजीवन सश्रम कारावास एवं 7 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से सफल संचालन निर्मला सिंह चौधरी जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा किया गया तथा प्रकरण की विवेचना तत्कालीन उप निरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय थाना सीतामऊ के द्वारा की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE