BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से विकास की राह देख रहा हाईवे के.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची महिला ने लगाई गुहार,.. <<     देवास: सर्वोदय नगर के 65 परिवारों ने सड़क.. <<     BIG REPORT : प्यासा शहर, मौन नपा, जल संकट पर कांग्रेस.. <<     मंदसौर नगर पालिका में मटका फोड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सामलती कुएं की भूमि पर कब्जे का आरोप,.. <<     BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 8:15 pm
BIG REPORT : जिले के 158 टॉपर विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी, आईसीई स्कूटी वाहनों का वितरण हुआ, जिले के टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी प्राप्त होने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के एक बालक व एक बालिका को सर्वाधिक अंक लाने पर जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कुल 158 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी, आईसीई स्कूटी वाहनों का वितरण आज जिला स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्रनाथ टैगोर, सांस्कृतिक भवन में किया गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जनप्रनिधियों के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से स्कूटियों की चाबी प्रदाय कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के 7800 विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी प्रदाय की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं जिसका लाभ लेकर विद्यार्थी अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए संचालित इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु सभी विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वह आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने जीवन में खूब आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूल की शुरुआत की है। इन विद्यालयों के माध्यम से विदिशा जिले के विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।
विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जा रहा है प्रदेश के बेटा-बेटियों को मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि हमारे जिले के होनहार विद्यार्थी जिले का नाम रोशन कर सकें उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्कूटी प्राप्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कहा कि आज विदिशा जिले के टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदाय की जा रही हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह शासन द्वारा मिल रही योजनाओं को लाभ लेकर जीवन में खूब आगे बढ़े पूरी मेहनत से पढ़ाई करें और अपना वह अपने जिले का नाम रोशन करें।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 7800 बच्चों को स्कूटी प्रदाय की हैं। जिसमें हमारे जिले के 158 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुख्यमंत्री जी उन्हें इतना बड़ा तोहफा देंगे। लेकिन आज उनके द्वारा स्कूटी योजना के तहत यह लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सबसे ज्यादा शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर दिया है आज बच्चों को निशुल्क ड्रेस, किताबें, मध्यान्ह भोजन मिलता है। बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल भी प्रदाय की जाती है। बेहतर शिक्षा के लिए जिले में भी सीएम राईज विद्यालय शुरू किए हैं। हमारा प्रदेश तभी आगे बढ़ेगा जब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्य प्रदेश में क्रियान्वित हैं। इसके आगे उन्होंने प्रदेश में क्रियान्वित लाड़ली बहना योजना के बारे में कहा कि आज मुख्यमंत्री जी ने माता-बहनों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये देने की शुरुआत की है इस योजना से महिलाओं को बहुत सहायता मिल रही है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश शासन की स्कूटी वितरण योजना के तहत जिले के 158 छात्राओं को निशुल्क स्कूटी प्रदाय की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विदिशा जिले में एक करोड़ 68 लाख की लागत से बच्चों को स्कूटी प्रदाय की गई है। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसके आगे उन्होंने कहा कि आज 70ः ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे होते हैं जो चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो नाम रोशन करते हैं।
कलेक्टर भार्गव ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह चौथी कक्षा में पढ़ते थे तब है अपने गांव में दो किलोमीटर दूर स्कूल पैदल जाया करते थे उन्होंने कहा कि हमारा शिक्षित रहना जरूरी है हम किसी भी फील्ड में कमाल कर सकते हैं।
इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट व अन्य अधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री जी का लाइव उद्बोधन देखा-सुना-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आज शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 7800 विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई हैं। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम भवन में भी किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे सभी को सुगमता से मुख्यमंत्री जी का लाइव उद्बोधन देखने हेतु प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। सभी के द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम को देखा-सुना गया है। कार्यक्रम में मनोज कटारे, संदीप डोंगर सिंह, मंजरी जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी, कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE