विदिशा। नगर पालिका विदिशा एवं भारतीय स्टेट बैंक विदिशा के संयुक्त समन्वय से स्वामी विवेकानंद चौराहा पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर में पंजीयन एवं ऋण वितरण हेतु लगभग 100 से अधिक हितग्राहियों के द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान हितग्रहियों के नवीन पंजीयन किये गए एवं पूर्व से स्वीकृत प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही की गई।
इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर नरेश मेघानी, नेहा शर्मा, मोहित तिवारी, साधना बैस, जितेंद्र नामदेव के द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया।
पीएम स्वनिधि योजना मे शहरी क्षेत्र के पथ विक्रेता, फुटपाथ पर विक्रय करने वाले व्यवसायियो को 10 हजार रुपये का ऋण प्रदाय किया जाता है। आसान किश्तों मे चुकाने के बाद 20,0000 एवं इसके बाद 50,000 रुपए का ऋण बैंको द्वारा दिया जाता है। कोरोना काल से प्रारंभ हुई इस योजना मे अब तक 4400 हितग्राहियों को ऋण प्रदाय किया जा चुका है, जबकि नवीन आवेदकों पर द्वारा आवेदन किए गए हैं।