BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा पर लगे.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेडा-जीरन मार्ग और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी का बवाल, जब.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर के आबादी वाले इलाके में आया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 7:06 pm
KHABAR : विद्या भारती ग्राम भारती मनासा की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर दुरगपुरा में संपन्न, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। ग्राम भारती विद्या भारती खेल महोत्सव की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता दुरगपुरा में आयोजित की गई जिसमें 32 विद्यालय के भैया बहिनो ने खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, ऊँची कुद, लंबी कुद, दौड़, रांगोली, चित्रकला, योगासन, कुश्ती आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
उद्घाटन सत्र में विधिवत मां सरस्वती, ॐ, भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुवात हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मंगल सिंह चन्द्रावत (जिला प्रमुख मनासा) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्थानीय विद्यालय के संयोजक विजय सिंह दायमा भी मंचासिन थे।
द्वितीय सत्र में पुरुस्कार वितरण व समापन में अतिथि प्रद्युम्न मारू विधायक प्रतिनिधि के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुकेश डांगी मण्डल अध्यक्ष मुखर्जी मण्डल, मंगलसिंह चन्द्रावत जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा, घनश्याम मोरी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विष्णु मालवीय सचिव ग्राम पंचायत दुरगपुरा मंचासिन थे। जिला प्रमुख मंगलसिंह चन्द्रावत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं एवं उपविजेता भैया बहनों को गोल्ड व सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथि स्वागत नरूत्तम शर्मा व विजय सिंह दायमा द्वारा किया गया। अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन बनवारीलाल मोड़ ने किया। सफल कार्यक्रम में संचालक टीम मे महाप्रबंधक के रूप में हीरालाल रावत, प्रतियोगिता प्रभारी कमलेश पोरवाल, मुख्य शिक्षक दिलीप नागदा, बौद्धिक प्रतियोगिता के प्रभारी बनवारी लाल मोड, अर्चना वेद, टीना देवड़ा, सरिता गुजराती, रोशन धारीवाल, दौड़ प्रतियोगिता प्रभारी  राहुल उपाध्याय, सुनील पाईवाल, मोनू राठौर, लंबी कूद लालू राम सालवी, ऊंची कूद  राकेश रावत, दिनेश धनगर, डिस्क थ्रो महेश चौबे, अनिल शर्मा, गोला फेंक  रामेश्वरज धनगर, लीलाकान्त शर्मा, कबड्डी विनोद धनगर, कैलाश रारोतीया, खो-खो  नीलेश शर्मा, भोजन व्यवस्था नरोत्तम शर्मा, सुरेश चौबे, कार्यालय शंभूसिंह पंवार द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में घनश्याम मालवीय, प्रहलाद धाकड़, ॠषिकुमार रावत, ॠतुराज मीणा आदि का सराहनीय योगदान रहा। तत्पश्चात खेल समाप्ति के बाद सभी भैया बहनों को भोजन कराया गया एवं सभी टीमों को आशीर्वाद एवं बधाईयां दी गई तथा आगामी होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिताओ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिला प्रमुख द्वारा दिए गए। उक्त जानकारी हीरालाल रावत व विनोद धनगर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE