BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 1:16 pm
BIG NEWS : जिला बंदी गृह और रक्षाबंधन का त्यौहार, जब बहनें पहुंची जेल भाइयों को राखी बांधने तो माहौल हुआ भावुक, भीगी पलकों के साथ मिले एकदूसरे से गले, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर      

Share On:-

नीमच। आज रक्षाबंधन का त्यौहार है। भाई बहनों के लिए यह त्यौहार खास मायने रखता है। राखी बांधकर बहन अपने भाई के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना करती है। भाई आज के दिन जीवन भर अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। भाई बहन के प्यार के प्रतीक राखी के त्योहार पर पारिवारिक वातावरण से अलग हटकर नीमच के जिला जेल का दृश्य एक अलग ही अनुभूति की उपस्थिति करा रहा था। यहां जेल में बंद कैदियों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए सैकड़ो की संख्या में भाई बहन नीमच के कनावटी जिला कारागृह में पहुंचे। जेल प्रबंधन और जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी इस मौके पर खास इंतजाम किए हैं। जेल में 2 दिन आज और कल राखी मनाई जाएगी। आज महिला कैदियों ने अपने हाथों से बनाई गोबर की राखियां अपने भाईयों की कलाई पर बांधी। भाइयों ने बहनों को चुनरी ओढ़ाई, आशीर्वाद दिया, कपड़े भेंट किए। एक दूसरे को गले लगाकर पवित्र प्रेम का इज़हार किया। मिठाई खिलाकर रिश्तो की मिठास को और अधिक प्रगाढ़ता दी। जल्द घर लौटने की कामना की। पुरुष कैदियों से मिलने के लिए भी बड़ी संख्या में बहने पहुंची। बहनों ने राखियां बंधवाकर भाइयों को दिल खोल कर दुआएं दी। जेल में भीगी पलकों से भाई बहन के मिलन के यह भावुक क्षण एक दूसरे के लिए संजोकर रखने वाले यादगार पल रहे। रक्षाबंधन पर्व पर परिवारजन कैदियों से सहजता, सुगमता से जी भर कर मिल सके, इस बात का जेल प्रबंधन की ओर से खास ध्यान रखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE