BREAKING NEWS
मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 10:48 am
BIG NEWS : डीकेन में सावन माह का भव्य झूला महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री सकलेचा और कलेक्टर ने की शिरकत, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। स्थानीय नगर डीकेन में प्रतिवर्षानुसार सावन माह में मन्दिरो पर झूला महोत्सव की धूम रही। नगर के श्रीराम मन्दिर (बड़ा मन्दिर), श्री रघुनाथ भगवान मन्दिर (गगरानी जी), चारभुजा नाथ मन्दिर, बोहरा जी का मन्दिर, राम जानकी मन्दिर (भूतो का मोहल्ला), सहित नगर के 17 से अधिक मन्दिरो पर उत्साह पूर्वंक 5 दिवसीय सावनी झूला महोत्सव मनाया गया। मंदिरो पर आकर्षक लाईट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, प्रतिदिन अलग-अलग झांकिया, गायक कलाकारों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
झूला महोत्सव में हर मन्दिर में भगवान को झूले में झुलाया जाता है, चांदी के तो कही सागौन से बने झूले में भगवान झूलते है। शाम होते ही नगरवासियो के साथ आसपास के गाँवो के सैकड़ो लोग दर्शन करने आते है। तकनीकी युग में झांकियो ने अपना स्थान आज भी बनाया हुआ है। प्रतिदिन अलग-अलग आकर्षक झांकिया सजाई जाती है जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है।

गगरानी परिवार ने की शुरुआत-
नगर में गगरानी परिवार ने झूला महोत्सव की शुरुआत की। नगर सेठ के नाम से विख्यात रामनारायण गगरानी ने सर्वप्रथम परम्परा शुरू की थी। इसे आज भी उनके वंशज शिद्दत से निभा रहे है। सेठ कन्हैयालाल गगरानी ने गांव के विकास तथा शिक्षा के लिए निजी धार्मिक न्यास श्री रघुनाथ मन्दिर ट्रस्ट का निर्माण किया। जिसका निर्वाह वर्तमान में सेठ सत्यनारायण गगरानी कर रहे है। श्री रघुनाथ मन्दिर में चाँदी के झूले में भगवान झूलते है। श्रद्धालु आते है भगवान को झूला झुलाते है। मन्दिर पर आकर्षक झांकिया भी सजाई जाती है। हर शाम महिलाओ व भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन होते है। श्री रघुनाथ मन्दिर झूला महोत्सव में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला कलेक्टर दिनेश जैन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी जगदीश मालवीय, प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष राहुल जैन ने पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। अतिथियों ने झूला महोत्सव को क्षेत्र का सबसे बड़ा व भव्य उत्सव बताते हुए कहा कि डीकेन जैसा झूले का नजारा कहीं नही देखने को मिलता हैं। श्री रघुनाथ मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण गगरानी की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप पर्यावरण प्रेमी है। आपने हरा-भरा सुंदर बगीचा बनाकर, नगर के सड़क किनारे सेकड़ो पौधे लगाकर पर्यावरण सरक्षंण का सन्देश दिया। गगरानी के सुपूत्र माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील गगरानी, शरद गगरानी, संजय गगरानी ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार ने बताया कि गगरानी परिवार सदैव डीकेन के विकास के लिए सहयोग करता है। गगरानी द्वारा 56 बीघा भूमि छपनिया बांध के लिए दान देकर पुनीत कार्य किया है जिसके बाद छपनिया बांध बनकर तैयार हुआ है। डीकेन स्कुल के लिए भूमिदान, बीमार मरीजो के लिए एम्बुलेंस, मुक्तिधाम व धार्मिक स्थानों पर बैठने के लिए कुर्सिया का सहयोग किया गया। समाजसेवी गगरानी हर धार्मिक-सामाजिक कार्य में अपना योगदान देते है। 
इस दौरान युवा मोर्चा जिला मंत्री व पार्षद दिनेश पाटीदार, बगदीराम चौपड़, गोपाल गौरावत, राजू भणावत, पार्षद प्रतिनिधि मनोहर भणावत, विनोद मण्डावत, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश दौजा, युवा नेता रोहित दौजा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनवारी लाल धाकड, मण्डल उपाध्यक्ष मनीष गोयल, तुलसीराम धाकड, सत्यनारायण मूंदड़ा, रोहित बैरागी, सतु टेलर, कैलाश धाकड, प्रेम रावत, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE