भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित पत्रकार कॉलोनी के शिव दुर्गा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।
शिव महिला मंडल पत्रकार कॉलोनी भोपाल की अध्यक्ष व वॉइस आफ एमपी की ब्यूरो चीफ सुषमा जोशी ने बताया कि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय रहवासियों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही लगी रही। इस मंदिर का निर्माण पत्रकार कॉलोनी के रहवासियों द्वारा करवाया गया है। जबकि श्रमजीवी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इस पर अपना हक जमा रही है। विगत कई सालों से क्षेत्रीय रहवासी ही मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। कॉलोनी की श्रद्धालु महिलाओं द्वारा समूचा खर्च उठाया जाता है। इसीलिए मेरे द्वारा निवेदन किया गया है कि गलत जानकारी देकर नागरिकों को भ्रमित ना किया जाए।