BREAKING NEWS
KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों को लेकर इंदौर जा रही थी स्लीपर कोच बस, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

सेंधवा। नेशनल हाईवे पर स्थित आरटीओ बेरियर पर आज सुबह दो यात्री बसों की आमने सामने की भिड़ंत में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह खरगोन से धूलिया महाराष्ट्र जा रही मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की अनुबंधित बस एमपी 10 पी 0418 और मुंबई से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस एमपी 09 एफ 0046 की बालसमुद आरटीओ बेरियर की सेंट्रल लाइन पर आमने सामने की भिड़ंत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

आरटीओ पर मौजूद कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर सहित अन्य लोग मदद के लिए आगे आए। घायल सहित अन्य यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हाईवे एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जुलवानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

फिलहाल घायलों को स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से सेंधवा और इंदौर की ओर रवाना किया गया है। नागलवाड़ी थाना और बालसमुद और ओझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE