शाजापुर। ग्राम बेहरावल कालापीपल से 55 दिन की यात्रा कर लौटे यात्री योग व्हरावल ग्राम वासी द्वारा गाजे बाजे ढोल धमाके फटाके के साथ बहू स्वागत किया गया। जगन्नाथ पुरी रामेश्वरम कन्याकुमारी शिरडी सिगनापुर होते हुए भेड़ द्वारका गुजरात पावागढ़ राजस्थान होकर महाकाल की नगरी में जन्माष्टमी त्योहार मनाया गया सभी तीर्थ यात्रियों का अपने-अपने परिजन रिश्तेदार ग्रामीण जैन के द्वारा हरफूल से स्वागत किया गया नारियल और लिफाफे पर भेंट किए गए चरण छूकर एक दूसरे के आशीर्वाद लिए गए गुरु महाराज के मंदिर से मां अंबे के मंदिर से दर्शन करने के पश्चात रात्रि विश्राम के बाद सुबह हवन गाड़ी पूजन पाठ गुरु महाराज के यहां महा आरती की गई उसके बाद विजय जुलूस निकाला गया जिसमें समस्त ग्रामीण जन नातेदार रिश्तेदार माता बहने उपस्थित रहे तीर्थ यात्रा का जड्था विजय जुलूस के साथ गणेश मंदिर बंगाल में पहुंचा वहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामीण जन माता बहने रिश्तेदार नातेदार परिचित दोस्त यार सहित महाप्रक्षादी का आनंद लिया गया।