भगवानपुरा। शुक्रवार को नन्हेश्वर धाम में नवमी पर अखण्ड ओम नमः शिवाय के जाप का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ इस धार्मिक आयोजन में आसपास के ग्राम भग्यापुर, बाड़ी, भगवानपुरा, बिस्टान, धुलकोट, बागदरी, बहादरपूरा, करही सहित आदि ग्रामों से आये हजारों शिवभक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। वहीँ श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख सम्रद्धि व खुशहाली की कामना की ।
बता दे श्री हरिओम बाबाजी के सान्निध्य में यह आयोजन किया गया। इस बार श्रावण दो महीने का होने के कारण 62 दिनों बाद आयोजन का समापन किया गया। बाबाजी ने कहा कि क्षेत्र की सुख सम्रद्धि के लिए हर वर्ष श्रावण माह में सवा महीने अखण्ड ओम नमः शिवाय का जाप का आयोजन किया जाता है। जो कई वर्षों से जारी है। रिमझिम बारिश के बीच भक्तो की भीड़ बढ़ना शुरू हो गयी थी। भंडारे में पूरी सब्जी एवं मालपुआ (ताये) बनाये गये विशाल भंडारा शामतक जारी रहा जिसमें हजारों शिवभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में अजजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आसाराम बिल्लौरे भी शामिल हुए और भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।