मनासा। ग्राम भदवा में रविवार को दोपहर 12 बजे से देर शाम 4 बजे तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भदवा द्वारा युवा जागरण शिविर का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ पर किया गया। शिविर के युवाओं को नशा नहीं करने के लिए प्रेरणा दी गई। गायत्री साधना के बारे में मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं द्वारा अधिकाधिक समूह साधना, मंडल गठित कर गतिविधियों के आयोजन एवं व्यसनमुक्ति का संकल्प लिया गया। इस दौरान सेकडो की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।