BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 11:45 am
KHABAR : महामृत्युंजय तप की पूर्णाहुति पर नगर में निकली शोभायात्रा, धर्मसभा का हुआ आयोजन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

सुवासरा। नगर में रविवार को जैन समाज में चल रहे पूज्य साध्वी श्री सिद्धांत ज्योति श्री जी महाराज की निश्रा में चातुर्मास के अंतर्गत महामृत्युंजय तप की पूर्णाहुति के अवसर पर तपस्वी की शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे जैन मंदिर से हाथी पर सवार महामृत्युंजय तपस्वी समकित जैन की 31 उपवास की पूर्णाहुति पर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर नगर में जगह जगह भगवान की प्रतिमा और तपस्वी पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा चावल की गहुली बनाकर  भगवान को नमन कर तपस्वी की अनुमोदनार्थ जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा के दौरान महिला मंडल, युवा मंडल और बालिका मंडल के द्वारा ढोल और बैंड की धुन पर गरबा नृत्य किया गया। दोपहर 12 बजे जैन मांगलिक भवन पर शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन हुआ। 
धर्मसभा के दौरान पूज्य साध्वी श्री सिद्धांत ज्योति श्रीजी म सा ने कहा कि मन में दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो किसी भी प्रकार की तप तपस्या की जा सकती है। इसके द्वारा ही हम अपनी इंद्रियों पर विजय पाकर अपनी आत्मा का कल्याण कर सकते हैं। चातुर्मास का यह पर्व मनुष्य के आत्मबोध के लिए सुनहरा अवसर होता हैं। 
धर्मसभा के दौरान राजकुमार जैन दलाल परिवार के द्वारा तपस्वी को चावल की वर्षा कर बधाया गया। 
इस अवसर पर जैन श्री संघ के द्वारा तपस्वी समकित जैन दलाल का स्वर्ण मुद्रा और अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। इससे पूर्व शनिवार रात्रि को रायपुर छत्तीसगढ़ से आए संगीतकार अंकित लोढ़ा के द्वारा तपस्वी की अनुमोदनार्थ प्रभु भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE