नीमच। मध्यप्रदेश में 10 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी आज भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। आउटसोर्स कल्चर खत्म करने विभागों में संविलियंन स्वास्थ्य रक्षक गौ सेवक संविदा प्रेरक सर्वेक्षण सहायक व निकल गए कर्मियों की सेवा बहाली आउटसोर्स और अस्थाई ठेका कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने जैसी मांग है। इसी तारतम्य में आज नीमच जिले से भी कई विभाग कृषि उपज मंडी, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी आदि विभागों से बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में डेरा डाल चुके हैं।