BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 12:05 pm
KHABAR : राजयोगी हर हाल में खुश रहकर सबको खुशहाल बनाता है- बी के राजू भाई जी, 500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने सर्वजन हिताय के लिए 12 घण्टे तपस्या की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजयोगी अपने देह अभिमान से दूर रहकर स्वयं को अविनाशी आत्मा समझ तथा अपनी अंतिम घड़ियों को सम्मुख रख सदैव सत्कार्यों में तत्पर रहता है। आज विश्‍व की सबसे बड़ी समस्या साम्प्रदायिक हिंसा व आपसी सम्बंधों में प्रेम की कमी है, क्योंकि हर व्यक्ति स्वयं को न देखकर दूसरे को दोषी मानता है, जबकि राजयोग तपस्वी आत्म नियंत्रण में रहकर सबको आत्मिक दृष्टि से देखकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से जीवन यापन करता है तथा सदा ही सुख दुख की हर परिस्थिति में खुश रहकर सबको खुशहाल बनाने का मार्ग दिखाता है उपरोक्त विचार बाल ब्रह्मचारी, राजयोग के महा तपस्वी तथा सारे विश्‍व में पिछले अनेक वर्षों से भ्रमण कर प्राचीन भारतीय संस्कृति की अलख जगाने वाले राजयोगी ब्रह्माकुमार राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू भाई जी ने अपने नीमच प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज़, पावन धाम परिसर में आयोजित राजयोग की अखण्ड महातपस्या कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों ब्रह्मावत्सों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। 
राजू भाई जी ने अपने तन मन की खुशहाली के लिए बताया कि जहां एक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम एवं संतुलित आहार की आवश्यकता है ठीक उसी प्रकार मन, बुद्धि, संस्कार की मालिक आत्मा के लिए शक्तिशाली, समर्थ संकल्पों की खुराक आवश्यक है और राजयोग मेडिटेशन का नियमित अभ्यासी दोनों बातों का संतुलन सहज ही कर पाता है । आपने सभी ब्रह्मावत्सों से आव्हान किया कि  बिना किसी से याचना किये अपने ही तन-मन-धन से भारत एवं विश्व की सेवा करके नई सतयुगी दुनिया की रचना करनी है । 
महातपस्या कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त्त अमृतवेला 3.30 बजे से ही होकर देर शाम तक चला तथा तपस्या कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्मृति में दीप प्रज्‍जवलित करके मंच पर राजयोग तपस्वी बी.के.राजू भाई जी एवं उनके साथ माउण्ट आबू से पधारे प्रकृति पर यौगिक प्रभावों के अनुसंधानकर्त्ता बी.के.सुमन्थ भाई, बी.के.राघव भाई एवं राज भाई का स्वागत बी.के.महानन्दा बहन ने गुलदस्ते भेंट करके किया तथा आत्म स्मृति का तिलक ब्रह्माकुमारीज़ की सबझोन संचालिका राजयोगिनी सविता दीदी ने प्रदान किया ।  इस अवसर पर संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने भी संबोधित कर नीमच में और भी अधिक तनाव मुक्ति व खुशहाली के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्‍वासन दिया । इस गहन तपस्या के कार्यक्रम समापन पर बालब्रह्मचारी तपस्वियों द्वारा निर्मित पवित्र ब्रह्माभोजन सभी को खिलाया गया । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन बी के श्रुति बहन ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE