नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में कल मंगलवार 12 सितंबर को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा जावद विधानसभा क्षेत्र के सिंगोली, रतनगढ़ व डीकेन पहुंचेगी। इन तीनों ही नगरों में स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम बीजेपी, कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही आमजनता का मूड जानेगी। जावद विधानसभा क्षेत्र सिंगोली में दोपहर 1 बजे, रतनगढ़ में दोपहर 3 बजे व डीकेन में शाम 5.00 बजे वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा पहुंचेगी।