मनासा। सोमवार को सुबह 11 बजे से मनासा के जनपद कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर सर्व समाज के लोगो ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना हैं कि कुछ दिनो पहले रामपुरा क्षेत्र के रावली कुड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हुए पथराव में राजनैतिक षड्यंत्र के तहत बेकसूर पशुपालको को फसाया गया है। पुलिस ने राजनैतिक दबाव में मिथ्या आरोप लगाते हुए हत्या के प्रयास की धारा 307 में प्रकरण पंजीबद्ध किया। निर्दोष लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाए गए जो घटना के समय मौके पर मौजूद भी नही थे। जनपद पंचायत मनासा के सामने सर्व समाज लोगो ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मनासा एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।