मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाने की पुलिस द्वारा 2 दिन पहले हुई एनडीपीएस एक्ट कार्यवाई को लेकर परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय मंदसौर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप हैं कि पुलिस ने फर्जी कार्यवाई करते हुए निर्दोष को मुजरिम बनाया हैं। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा।
जानकारी अनुसार भरत शर्मा निवासी टीलाखेड़ा बालाजी पिपल्या मण्डी के पुत्र हेमन्त शर्मा का नारायणगढ़ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस बनाया गया। इसके विरोध में पिपलिया मंडी से हेमंत के माता-पिता और भारी संख्या में लोग मंदसौर एसपी कार्यालय पहुंचे और नारायणगढ़ पुलिस के खिलाफ फर्जी केस दायर करने के विरोध में ज्ञापन देकर अवगत कराया।
हेमंत शर्मा के पिता भरत शर्मा ने मीडिया को बताया कि रामनिवास पाटीदार और बंटी सेन ने नारायणगढ़ पुलिस से मिलकर मेरे पुत्र हेमंत शर्मा को एनडीपीएस एक्ट में फर्जी तरीके से फंसाया है। बंटी सेन नामक युवक मेरे लड़के को मेरे घर से यह कहकर ले गया कि मेरे घर पर लाइट फिटिंग का कार्य करना है। देर रात तक मेरा लड़का घर नहीं आने पर मैं बंटी सेन को फोन किया तब बंटी सेन का फोन बंद आ रहा था। रात भर इधर-उधर परेशान होते रहे और जब सुबह नारायणगढ़ थाने से हमारे पास फोन आया कि आपके बालक का एनडीपीएस एक्ट में नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आप जल्दी नारायणगढ़ थाने पहुंच जाए। हम लोग जब नारायणगढ़ थाने पहुंचे तो वहां पर बंटी सेन की मोटरसाइकिल थाने पर खड़ी थी। तब पूरा मामला समझ में आया। फिर बाद में बंटी सेन नारायणगढ़ थाने पहुंचा और अपनी बाइक लेकर आ गया। उसके बाद बंटी सेन द्वारा फोन कर 2 लाख रुपए की मांग की गई और कहा कि अगर आप 2 लाख रुपए नहीं दोगे तो आपका भी एनडीपीएस एक्ट में केस बना दिया जाएगा। रामनिवास पाटीदार द्वारा भी मुझे धमकी दी गई थी। अगर पैसे नहीं दिए तो भारत चावला द्वारा आपका भी केस बना। भारत चावला मंदसौर एसपी कार्यालय में साइबर सेल में पदस्थ है।