BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 5:44 pm
BIG NEWS : जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव मामला, पुलिस की कार्यवाई को लेकर पशुपालक संघ के बैनर तले हुआ विरोध प्रदर्शन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर   

Share On:-

मनासा । विगत 5 सितंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर रावली कुई में हुई पत्थर बाजी की घटना में सत्ताधारी दल द्वारा बदले की राजनीति के चलते निर्दोष पशुपालको के खिलाफ गैरजमानती धारा 307 में गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को पशुपालक संघ के बैनर तले राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा ने निर्दोष पशुपालको को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर रावली कुई क्षेत्र के सेकडो  पशुपालकों व ग्रामीणों ने मनासा पहुंच कर धरना दिया व रैली में विधायक मारू की गुंडागर्दी नही चलेगी, गौ माता के हत्यारो को जूते मारो सालो को, मुख्यमंत्री कहना मान ले बोरी बिस्तर बांध ले, हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जैसे  नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन दिया। 
ज्ञापन में बताया गया कि रामपुरा पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के सत्ता के इशारों पर निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ बिना जांच के गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। निर्दोष व्यक्तियों के विरुद्ध राजनीतिक प्रभाव में की गई कार्यवाही को वापस नहीं लिया गया तो मजबूर होकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।
सोमवार को जनपद पंचायत के बाहर ओबीसी महासंघ, पशुपालक संघ, दुग्ध उत्पादन संघ, जिला गुर्जर समाज व राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोगो ने धरने को समर्थन दिया। धरने वक्ताओ ने कहा कि जनविरोधी सरकार का अंत निकट आ गया है। 
इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इंदरमल पामेचा, वरिष्ठ नेता गोपाल मुंदड़ा, जिला उपाध्यक्ष दीपक गेहलोद, ब्लाक अध्यक्ष, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष पोरवाल, जिला महामंत्री दिनेश राठौर, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, तहसील अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, युवा गुर्जर समाज अध्यक्ष अमित गुर्जर, फौजी भाई गुर्जर रावली कुई, महेश गुर्जर नलवा, अशोक गुर्जर भदवा, बाबूलाल गुर्जर कुंडालिया पूर्व सरपंच, ओबीसी महासंघ अध्यक्ष राजाराम रावत, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE