नीमच। शहर में एसपी ऑफिस के सामने सोमवार को 2 बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। वहीं, इस हादसे में गंभीर घायल एक युवक को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बुलेट बाइक सवार छात्र अपने स्कूल से फव्वारा चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान एसपी ऑफिस के सामने स्थित चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान एक टीवीएस बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें टीवीएस बाइक सवार पंकज प्रताप भेरूलाल उम्र 30 वर्ष निवासी नीमच सिटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। वहीं, बुलेट सवार छात्र गौतम (18) पिता कनक निवासी हुडको कॉलोनी भी चोटिल हो गया।