BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 6:59 pm
NEWS : रूद के अमर शहीद लादूलाल को श्रृद्धांजलि स्वरूप ‘‘एक शाम अमर शहीद के नाम’’ कार्यक्रम 14 को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । राष्ट्र सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के राशमी उपखंड के रुद के अमर शहीद लादू लाल सुखवाल को श्रृद्धांजलि देते हुए एक शाम अमर शहीद के नाम कार्यक्रम 14 सितम्बर को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी आडिटोरियम में सायं 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम से जुड़े महावीर प्रसाद पांड्या ने बताया कि भारतीय सेना में राष्ट्र सेवा करते हुए 15 अगस्त को वीरगति को प्राप्त हुए शहीद लादू लाल सुखवाल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और देश भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गायक गोकुल शर्मा, लहरुदास वैष्णव, जगदीश वैष्णव, नरेश प्रजापत, अर्जुन राणा, दिनेश अमरवासी, समीर लाडला सहित कई अन्य ख्यातनाम कलाकार देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धांजलि देंगे।
कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। 14 सितंबर को शाम 6 बजे से अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ होगा जिसमें देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन से जुड़े लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE