मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम बंनडा में देर शाम किसी जहरीले जानवर के काटने से 25 वर्षीय युवक की तबियत बिगड़ गई। जिसे परिजन रात 8 करीब मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पिता शंभूलाल नाथ उम्र 25 वर्ष खेत पर कार्य कर रहा था तभी अचानक किसी जहरीले जानवर ने काट लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन तत्काल मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। डाक्टर साजिद अंसारी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर हैं प्राथमिक उपचार कर युवक को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।