मनासा। कंजार्डा रोड़ पर सोमवार को रात 8.30 बजे करीब रावतपुरा के समीप जंगल क्षेत्र में सड़क पर निकल रहे लोगो ने घायल अवस्था में एक बाइक सवार युवक को पड़ा देखा। जिसकी बाद मनासा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में घायल नेनाराम पिता अमर सिंह बंजारा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम उमरपूरा को सिर में गंभीर चोटे आई। डॉक्टरों ने हालत देखते हुए तत्काल उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।