BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 11:04 am
NEWS : राज्य स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह संपन्न, आर्थिक सहयोग हेतु किया आभार प्रकट, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 27वां जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह डाईट संस्थान के सभागार चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मेनारिया थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलनकर किया। 
सभापति शर्मा द्वारा भामाशाह गौरव चतुर्वेदी, निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना में पदस्थ सूरज कुमार बेरवा, गोविंद विजयवर्गीय, नंदलाल रेगर, विभांशु न्याति, रणजीत सिंह शक्तावत, निम्बाहेड़ा ब्लॉक के प्रधानाचार्य जावदा अरविंद मुंदड़ा, मोडल स्कूल प्रधानाचार्य अनिल सोमानी, फाचर अहिरान के व्याख्याता गोवर्धन पाटीदार व ईशाकपूरा के प्रधानाध्यापक अनिल झंवर आदि प्रेरकों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी भामाशाह का विद्यालयों के लिए दिए गए आर्थिक सहयोग हेतु हृदय से आभार प्रकट किया। साथ ही इन्हें इस पुनीत कार्य को करने हेतु प्रेरित करने वाले प्रेरक दिलीप कुमार हिंगड़, गजेंद्र पालीवाल, गणपत लाल अमेरिया, मदनलाल विजयवर्गीय, राजकुमार तोलंबिया, किशन लाल सालवी का भी आभार व्यक्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा द्वारा सभी भामाशाह एवं प्रेरकों की प्रशंसा की गई एवं बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया।  सभापति शर्मा द्वारा भामाशाहों को किससे प्रेरित होकर दान देने की प्रेरणा मिली इस प्रश्न पर अपने माता-पिता एवं अपने गुरुओ के सम्मान में उनकी याद में विद्यालयों में विभिन्न कार्य करवाए गए बताया गया। लायंस क्लब एवं भारत विकास परिषद सहित अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं ने शिक्षकों के उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई प्रेषित की है शिक्षकों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की शोभा बढ़ाई है शिक्षक संगठनों के पदाधिकारीयो ने भी बधाई प्रेषित की है।
कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था ओमप्रकाश पालीवाल, घनश्याम पुरोहित, अशोक कुमार बाहेती, सत्यनारायण मीणा, राजकुमार शर्मा डाइट उपप्रधानाचार्य के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन पारस कुमार टेलर शारीरिक शिक्षक द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE