BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 11:30 am
KHABAR : डीजे की थाप पर हाथो में भगवा ध्वज लिए बरसते पानी में जय जय सियाराम के जयघोष के साथ शौर्य यात्रा का नगर आगमन, हुआ भव्य स्वागत, पढ़े रुपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में अयोध्या में भगवान श्री रामलला का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निर्विंध्न सम्पन्न हो इस उपलक्ष्य पर निकलने वाली शौर्य यात्रा का रविवार को देर शाम बरसते हुए बारिश में नगर में आगमन हुआ। नीमच रोड स्थित मोरका मोड से जय जय सियायाम के जयघोष एवं हाथो में भगवा ध्वज एवं डीजे की थाप पर वाहन रैली के रूप में नीमच रोड, गांधी चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्र में तन, मन, धन से सहयोग करने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके रथ पर सवार श्रीरामलला के दर्शन करके क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की कामना की। 
हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा कि देश, विदेश में रहने वाले करोडो हिंदूओ के आस्था का केंद्र उत्तरप्रदेश के अयोध्या में विराजित श्री रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। लंबे संघर्ष के बाद यह सपना साकार हो रहा है। मुझे भी गर्व है कि मुझे भी कारसेवा में जाने का मौका मिला लेकिन दुःख इस बात का है की उस वक्त में अयोध्या नही पहुंच पाया। बीच में ही हमारी टोली को रोककर रवाना कर दिया, यह रामलला मंदिर सभी देशवासियों का सहयोग से बन रहा है। शौर्य यात्रा श्री परकोटा हनुमान मंदिर पहुंची, जहां बालाजी महाराज की महाआरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। आभार विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन ने माना। यात्रा नीमच के लिए प्रस्थान की। 
इस दौरान जिला यातायात पुलिस इंजार्च मोहन भर्रावत, जावद एसडीओपी विमलेश उइके, थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, एसआई असलम पठान, आरक्षक रविंद्र पाटीदार सहित पुलिस बल मुस्तैद था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE