चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आरके नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत विकास हेतु वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ 32 लाख रुपये विभिन्न राजकीय विद्यालयों में खर्च किये। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो हेतु वंडर सीमेंट को राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित 27वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2023 में शिक्षा विभूषण पुरस्कार से शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार डाॅ बी डी कल्ला, शासन सचिव नवीन जैन, निदेशक प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा कानाराम, राज्य परियोजना आयुक्त टी शुभ मंगला द्वारा जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। वडंर सीमेंट लि की और से शिक्षा विभूषण पुरस्कार कम्पनी के हेमेन्द्र सिंह झाला ने ग्रहण किया।
वंडर सीमेंट लि के यूनिट हेड नितिन जैन ने बताया कि आरके मार्बल ग्रुप की तरह ही वंडर सीमेंट लि की भी पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों का आधारभूत विकास एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा रही हैं। वर्ष 2022-23 में कम्पनी द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा क्षेत्र के 18 एवं भदेसर क्षेत्र के 2 राजकीय विद्यालयों में नवीनीकरण कार्य, कक्षा-कक्षों मय बरामदे का निर्माण, बाॅस्केटबाॅल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, प्रार्थना स्थल, स्टेज, शौचालय युनिट, स्वागत द्वार, सहित क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए समेकित खेल मैदान का निर्माण, चारदीवारी एवं पूराने भवन की मरम्मत जैसे कई कार्य करवाए गये हैं।
जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत विकास के लिए निरन्तर तत्पर रहते हुए वंडर उडान कार्यक्रम अन्तर्गत परियोजना क्षेत्र के नजदीकी गांवों के समस्त राजकीय विद्यालयों के भौतिक परिवेश में सुधार हेतु राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था के लिये 2782 फर्नीचर सेट, विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त डिजिटल शिक्षण हेतु इंटरएक्टिव फ्लेट मल्टीपल पैनल, कम्प्यूटर लेब की स्थापना, विद्युतीकरण जैसे कई अहम कार्य शामिल हैं। साथ ही राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिये शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों का संचालन भी वंडर सीमेंट लि द्वारा प्रमुखता से करवाया जा रहा हैं।
उल्लेखनीय हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ठ कार्यों के लिये राज्य सरकार द्वारा वंडर सीमेंट लि को अब तक 8 बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें लगातार दुसरी बार कम्पनी राज्य स्तर पर शिक्षा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार शिक्षा विभूषण से सम्मानित किया गया।
इस दौरान कम्पनी की अनुशंसा पर अति जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा, सहायक परियोजना समन्वयक डाॅ लीला चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लोकेश नारायण शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत फाचर अहिरान विक्रम अहिर, प्रधानाचार्य अरविन्द मुन्दड़ा, अनिल सोमानी, व्याख्याता गोवर्धनलाल पाटीदार, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झंवर एवं तकनिकी सहायक तुलसीराम प्रजापत को प्रेरक सम्मान भी समारोह में दिया गया।