BREAKING NEWS
KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 11:58 am
KHABAR : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में क्लब फूट क्लिनिक का शुभारंभ, अब बच्चों के लिए हुई नई व्यवस्था, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में आज शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। डी.ई. आई.सी. (जिला चिकित्सालय) जिला इन्दौर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में क्लब फूट क्लिनिक का शुभारंभ किया गया।

ऐसे बच्चें जो जन्मजात आडे-तिरछे पैरो के साथ जन्म लेते हैं, उनका उपचार जिला चिकित्सालय मे किया जायेगा। अनुष्का फाउंडेशन द्वारा ऐसे बच्चों का नियमित परीक्षण तथा स्पीलिंट (एक विशेष प्रकार के जूते) प्रदान किये जायेगे ।

क्लिनिक का शुभारंभ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी.एल. सोढ़ी ने किया।डॉ.जी.एल. सोढ़ी ने कहा की यह जन्मजात विकृति की तरह दिखता है, किंतु उपचार के उपरांत सामान्य जीवन जी सकता है। जितनी कम उम्र मे बच्चे का उपचार हेतु शीघ्र लाया जायेगा, उतनी ही दर सुधरने की तीव्र होगी क्योकि छोटे बच्चों की हड्डी मुलायम होती है उपचार के बाद शीघ्र ही आकार में आ जाती है।अपने आस-पास ऐसे किसी बच्चें को देखते है तो उसे उपचार हेतु डी.ई. आई.सी. (जिला चिकित्सालय) जिला इन्दौर में भेजें। क्लब फूट क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सतीश नीमा, डॉ. अरूण पाण्डे, डॉ. अर्जुन सिंह, एवं अनुष्का फाउंडेशन से भावीन मकवाना व सोनाली सेन, उपस्थित थे, साथ ही आर.बी.एस. के कॉर्डिनेटर अनिल कुमार भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE