मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तीतरोद गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सीतामऊ के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा मृतकों एवं घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।