इन्दौर। जिले में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में होगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर रोशन राय ने नशा मुक्ति जागरूकता के नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता बेक तिर्की, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, सहायक पेंशन अधिकारी उमेश जैन तथा मंडी सचिव इंदौर नरेश परमार उपस्थित थे।