इन्दौर। शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकास रथ का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी तारतम्य में विकास रथ ने बुरहानपुर जिले के ग्राम पांतोडा, चिंचाला और बहादरपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने विकास रथ की एलईडी स्क्रीन पर चलाई जा रही शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की वीडियों फिल्म एवं योजनाओं की जानकारी देखी। विकास रथ ने विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरते हुए नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया।
अनुभाग अंतर्गत विकास रथ का भ्रमण यह विकास रथ अनुभाग बुरहानपुर के तहत 13 सितम्बर को ग्राम हतनूर, बादखेड़ा, सिरसौदा, नाचनखेड़ा, 14 सितम्बर को ईच्छापुर बारोली, धामनगांव, बोरसर, 15 सितम्बर को चापोरा, दापोरा, अड़गांव, 16 सितम्बर को बख्खारी, बंभाड़ा, मोहद, 17 सितम्बर को खामनी, भावसा, जम्बूपानी, 18 सितम्बर को खामला, बलड़ी, मंगरूल, 19 सितम्बर को रायगांव, फोफनार, तुरकगुराड़ा, बड़सिंगी, 20 सितम्बर को संग्रामपुर, मैथा, मालवीर, पिपरी, 21 सितम्बर को जसौंदी, चिल्लारा, तारापाटी में विकास रथ भ्रमण पर रहेगा। वहीं 22 सितम्बर को नगर परिषद शाहपुर में विकास रथ भ्रमण करेंगा। अनुभाग नेपानगर के तहत विकास रथ 22 सितम्बर को ग्राम गढ़ताल, परतकुंडिया, अम्बा, दवाटिया, झिरपांजरिया, उताम्बी, सराय, 23 सितम्बर को बोरीबुजुर्ग, भगवानिया, धौण्ड, सुख्ताखुर्द, इटारिया, 24 सितम्बर को धुलकोट, हरदा, खातला, जलान्द्रा, 25 सितम्बर को बदनापुर, आसीर, हसनपुरा, दहीनाला, 26 सितम्बर को बसाड़, नसीराबाद, निम्बोला, झिरी, चुलखान, 27 सितम्बर को जैनाबाद, जयसिंगपुरा, उमरदा, टिटगांवकलां, 28 सितम्बर को बड़गांवमाफी, बोरगांव, बड़झिरी, बोदरली, सीतापुर, चाकबारा, 29 सितम्बर को सूखपुरी, सेलगांव, खड़कोद, दर्यापुरकलां, 30 सितम्बर को सिंधखेड़ाकलां, गुलई, सिरपुर, हसीनाबाद, नांनखेड़ा, डोईफोड़िया, 1 अक्टूबर को कारखेड़ा, धाबा, पांगरी, दातपहाड़ी, खकनारखुर्द, जामनिया, खकनारकलां, भोराघाट, 2 अक्टूबर को सावली, रंगई, खड़की, मोहनगढ़, निमंदड़, शेखापुर, 3 अक्टूबर को टेम्बी, मांजरोदखुर्द, मांजरोदकलां, बिजोरी, 4 अक्टूबर को तुकईथड़, चिढ़ियामाल, झिरमिटी, रायतलाई, मोन्द्रा, 5 अक्टूबर को पीपलपानी, धारबेलथड़, पीपरीबोरवन, बालापाट, देड़तलाई, 6 अक्टूबर को दाहिन्दा, साजनी, परेठा, शेखापुर, रामाखेड़कलां, रामाखेड़ाखुर्द, 7 अक्टूबर को दैय्यत, गोन्द्री, तेलियाथड़, डवालीरैय्यत, आमुल्लाखुर्द, आम्मुलाकलां, 8 अक्टूबर को गोलखेड़ा, केरपानी, दुधिया, नयाखेड़ा, गोराड़िया, नावरा, सिंधखेड़ा रैय्यत, रहमानपुरा, मजगांव, 9 अक्टूबर को घाघरला, हैदरपुर, डाबियाखेड़ा, बड़ीखेड़ा, पलासुर, सांईखेड़ाखुर्द, सीवल, 10 अक्टूबर को बाकड़ी, सागफाटा, माण्डवा, बदनापुर, चांदनी, बोरसल, रतागढ़, 11 से 12 अक्टूबर को नेपानगर परिषद अंतर्गत विकास रथ योजनाओं की जानकारी से नागरिकों को जागरूक करेंगा। 13 अक्टूबर को सोनूद, नावथा, डवालीकलां, डवालीखुर्द, अम्बाड़ा, देवरीमल, 14 अक्टूबर को हिंगना, बड़ा जैनाबाद, सांडसकला, सारोला और महलगुराड़ा में विकास रथ भ्रमण करेंगा।