BREAKING NEWS
KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 12:23 pm
KHABAR : मेरी पॉलिसी मेरे हाथ में कार्यक्रम का आयोजन 15 को, फसल बीमा पॉलिसियों का होगा वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ में का जिला स्तरीय शुभांरभ कार्यक्रम शुक्रवार 15 सितम्बर को ग्राम गोबरहेला में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभांरभ प्रदेश में किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार इस प्रकार के शिविरो का आयोजन कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण बीमित कृषको को किया जाएगा।
कलेक्टर भार्गव ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ में कार्यक्रम आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाहियां संपादित कराने हेतु जिला पंचायत सीईओ, कृषि विभाग के उपसंचालक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक, लीड़ बैंक अधिकारी एवं कॉ-आपरेटिव बैंक के सीईओ को निर्देशित किया है कि सभी संबंधित विभागो, बैंक, सीएससी एवं बीमा कंपनी के समन्वय से कार्यक्रम समयबद्ध योजना तहत क्रियान्वयन किया गया है।
मेरी पॉलिसी मेरे हाथ वितरण के पूर्व फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषको को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधारभूत जानकारी एवं योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें से अवगत कराया जाए वहीं कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए साथ ही पॉलिसियों के वितरण एवं किसानो का विवरण की दैनिक रिपोर्ट कलेक्टेªट कार्यालय को अवगत कराई जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE