नीमच। प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मालवा के नीमच व मंदसौर जिले में भी रूक-रूककर वर्षा का दौर चल रहा है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 22.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 41 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 13 और 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा। यहीं आने वाले दिनों में बारिश कराएगा। 24 घंटे में प्रदेश में उमरिया में सबसे ज्यादा ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई है। 8 अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार हैं। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
24 घंटे में यहां होगी झमाझम-
प्रदेश में 24 घंटे में नर्मदापुरम, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सीधी, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इसके अलावा नीमच, मंदसौर व रतलाम में दिनभर बादलों की जमावट रहेगी। इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश हो सकती है।