BREAKING NEWS
KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<     शाजापुर के झोकर गांव में मोहर्रम जुलूस के.. <<     शाजापुर में 'या हुसैन' की गगनभेदी सदाएं, पूरी.. <<     कसरावद के अरिहंत नगर में वर्षों पुरानी गंदे.. <<     BIG NEWS : नीमच में प्रमोशनल कोर्स के दौरान.. <<     रतलाम के जावरा में बड़ी कार्रवाई, 26 किलो.. <<     KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 12:31 pm
KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बच्चों को खिलाई कृमिनाशक गोलियां, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज विदिशा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाकर किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्धारित आयुवर्ग के हितग्राहियों को प्रोटोकॉल अनुसार एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में खून की कमी एवं कुपोषण जैसी भयानक बीमारियों से छुटकारा मिल सके। साथ ही बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर आगे बढ़ सके इसके लिए आयोजित कार्यक्रम की भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा सराहना की गई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष घुटे एवं प्रदीप अहिरवार द्वारा हाथ धोने की विधि एवं हाथ धोने के फायदे के साथ कब-कब हमें हाथ धोना चाहिए के बारे में जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हंसा शाह ने गोली खाने के क्या फायदे हैं एवं गोली ना खाने से क्या हानि होती है के बारे में बताया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने बताया कि एक वर्ष से लेकर के 19 वर्ष तक के आंगनबाड़ी, स्कूलों में पंजीकृत समस्त बालक बालिकाओं, शाला त्यागी बालक-बालिकाओं एवं 20 वर्ष से 49 वर्ष तक की प्रजनन कालिक महिलाओं को गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को छोड़कर कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली प्रोटोकॉल अनुसार खिलाई जाना है। कृमि नाशक गोली खाने से वंचित रहने वालों को 15 सितंबर को माप अप दिवस के रूप में गोली खिलाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE