विदिशा। आगामी त्यौहारों के परिपेक्ष में शुक्रवार 15 सितंबर को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में सांय पांच बजे से शुरू होगी।
आगामी त्यौहार श्री गणेश उत्सव, मिलाद-उल-नवी, नवदुर्गा, दशहरा के परिपेक्ष में उक्त बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की सूचना समिति के सभी सम्मानीय सदस्यगणों को प्रेषित कर उन्हें बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।