भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा भोपाल जिले के अर्थाभावग्रस्त लेखकों, कलाकारों और उनके आश्रितों को मासिक सहायता योजना अंतर्गत हितग्राही चयन प्रक्रिया के लिए समिति का गठन किया गया है।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित समिति में अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और प्रभारी अधिकारी एससी-1 शाखा को सचिव बनाया गया है। समिति में नुसरत मेंहदी (उर्दू साहित्य), प्रेम शंकर शुक्ला (हिन्दी साहित्य), जयंत भिसे (संगीतज्ञ), जिला जनसम्पर्क अधिकारी, भोपाल और समस्त अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के लिए सदस्य बनाए गए हैं।