देवास। आगामी दिनों में गणशोत्सव आरंभ होने वाला है। इसी के तहत शहर के सयाजी द्वार के निकट लाल गेट के राजा विराजने वाले है। इसकी तैयारियों का निरीक्षण करने विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल सहित सभापति व संस्था के संस्थापक रवि जैन उपस्थित रहे। विधायक ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी भव्य स्तर पर पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की दस दिनों में कई कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारी की जा चुकी है।आपको बता दें की संस्था सिद्धिविनायक के तत्वाधान मे प्रतिवर्ष गणेश उत्सव स्थानीय द्वार पर एक नगर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसमें 10 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों होते हैं जिसमें देवास सहित देवास जिले की धर्म प्रेमी जनता उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं।