बड़वानी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय-समय पर विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। उसी के तहत मंगलवार को भीलखेड़ा स्कूल में बच्चों के नेत्र का परीक्षण किया गया तथा समस्त उपस्थित बच्चों को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई गई । इस दौरान प्रधान पाठक के द्वारा बच्चों को बताया कि पेट के कृमि को मिटाना है तो हमे हर छह माह में कृमि नाशक गोली खाना चाहिए। कृमि संक्रमण बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकता है उनके शारीरिक विकास और मानसिक विकास को अवरुद्ध कर सकता है। उन्हें समझाया इस बचाव के लिए हमें नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना चाहिए । नेत्र परीक्षण के दौरान बच्चों के कमजोर नजर, आंखों में दर्द ,आंखों में पानी आना, दूर का कम दिखना ,पास का देखने में परेशानी, सर दर्द आदि की जांच की गई । स्वास्थ्य विभाग से नेत्र रोग सहायक सोनी जी , सेंदाकर जी के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदेश कुमार सोलंकी ,माध्यमिक शिक्षक अनार सिंह अवास्या, मनीष जोशी, अनीता चोयल बच्चे उपस्थित थे।