बड़वानी। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित विभागीय शालेय लॉन-टेनिस प्रतियोगिता 11 सितंबर को सरस्वती टेनिस क्लब बड़वानी में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में बड़वानी, धार, कुक्षी के करीब 25 बालक एवं 25 बालिकाओ ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बड़वानी के बालक एवं बालिकाओ ने सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं मिनी वर्ग में विजेता स्थान प्राप्त किया । वही उप विजेता में धार जिले रहा। प्रतियोगिता में शासकीय बालक खेल परिसर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शालेय राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता हेतु बड़वानी खेल परिसर के 14 बालक तथा बड़वानी की 6 छत्राओं का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर तक देवास में आयोजित की जायेगी। जिला खेल अधिकारी धार राधेश्याम गढ़वाल ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त निलेशसिंह रघुवंशी, प्राचार्य इकबाल आदिल, पीटीआई मुकेश मालवीय, मुकुंद यादव, सखाराम यादव, इंद्र कुमार यादव, कृष्णकांत शर्मा, सरोज भदौरिया, राजीव निगम एवं कोच रोहित रावत ने बधाई दी है।