जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में एक से बढकर एक धार्मिक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। जगतगुरु श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य श्री विष्णु प्रपन्नाचार्यजी महाराज की प्रेरणा से नीमच रोड आदर्श स्कूल के पास श्री राम कृष्ण सत्संग भवन बटुकेश्वर महादेव मंदिर के पास श्रीराम कृष्ण सत्संग मंडल एवं सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से दिनांक 18 सितम्बर से 24 सितम्बर तक दोपहर 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक व्यासपीठ पर विराजित सुप्रसिद्ध कथावाचक विद्धान पंडित अशोक भारद्वाज (जावद) के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। सोमवार को धानमंडी स्थित श्री रिद्धि सिद्धि गणपती मंदिर से बैंड बाजो, ढोल ढमाको के साथ भागवत पौथी लिए विशाल कलशयात्रा प्रारम्भ हुई। कलशयात्रा धानमंडी, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक, लक्ष्मीनाथ मार्ग, नीमच दरवाजा, श्री परकोटा हनुमान मंदिर होते हुए शास्त्री चौक पहुंची जहां नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पौथी की पूजा अर्चना करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, अच्छी बरसात होने की कामना की। कलश यात्रा बस स्टैंड, स्टेशन रोड होते हुए आदर्श स्कूल के पास सत्संग भवन पहुची । जहां विधिविधान से पूजा अर्चना करके प्रथम दिवस की कथा प्रारम्भ हुई। इस मौके पर वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष भक्तजन मौजूद थे।