BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 4:18 pm
KHABAR : जीवन जीने की कला स्वास्थ्य की दिशा तय करती है, ज्ञानोदय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में डॉ. शुभांजलि साकले ने कहा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के जीवन जीने की शैली में काफी बदलाव आ गया है। समय पर उठना, समय पर भोजन करना एवं समय पर सोने के साथ शारीरिक श्रम करने से हम बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं। उक्त विचार ज्ञानोदय ग्रुप इंस्टीट्यूट के समस्त स्टॉफ के लिए आयोजित स्वस्थ जागरूकता शिविर में बोलते हुए ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभांजलि साकले ने कही।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सेमीनार के प्रारंभ में हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अभिनव चौरसिया ने हॉस्पिटल से जुड़ी सभी सेवाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इक्तेदार अली ने कहा उम्र बढ़ने के साथ माँसपेशिया और  अस्थियाँ कमजोर हो जाती हैं। शरीर के ये अंग हमारी पूंजी है इनकी देखभाल हमें लम्बे समय तक सक्रिय रखती हैं। देश के पहले लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. एम.आर.सोमराजन ने बताया कई रोग जैसे हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी, ग्रेगीन का इलाज सर्जरी द्वारा ही संभव हैं। लेप्रोस्कोपी के द्वारा आसान सर्जरी से रोगों से मुक्ति पाई जा सकती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनि कैथवास ने महिला रोगों के जिक्र के साथ कहा महिलायें नवजीवन देकर नवजीवन प्राप्त करती हैं। ये परिवार की धुरी होती हैं इन्हें अपनी कोई सी भी बीमारी नहीं छिपानी चाहिए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पियूष सूर्यवंशी ने बच्चों से जुड़ी अनेक बिमारियों का जिक्र करते हुए बताया समय पर टीकाकरण बच्चों को अनेक बीमारियों से बचाया जा सकता हैं। डॉ. योगेश अहरवार ने हॉस्पिटल में समस्त इमरजेन्सी सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया व्यक्ति को किसी भी शारीरिक समस्या को अनदेखी नहीं करना चाहिए। रात की तकलीफ को सुबह डॉक्टर को दिखाने की गलती कभी नहीं करना चाहिए। डॉ. प्रदीप जैन ने कहा हार्ट ब्रेन से संबंधित बीमारियाँ का तुरन्त ईलाज होना चाहिए अन्यथा वे गम्भीर रूप धारण कर लेती हैं। इस अवसर पर डायटिशियन आजरा खान एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कुसुम राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में ज्ञानोदय परिवार के सभी स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं के लिए डिस्काउंट कार्ड जारी किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉयरेक्टर, डॉ. गरिमा चौरसिया, प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ. कल्पना पाटीदार, हरिश चन्द्र राठौर, सरीष जोश सहित बड़ी संख्या में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया एवं आभार डॉ. माधुरी चौरसिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE