BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 11:14 am
KHABAR : विकास रथ प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में गांव गांव में कर रहा प्रदर्शित, जन-जन तक पहुंचा रहा सरकार की उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में दो विकास रथ भेजे गये है। इन रथों में एलईडी लगी हुई है, एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्में तैयार की गई है। इन फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास रथ पहुंच रहे हैं। विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जा रहे हैं। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार , वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा हैं।

भानपुरा जनपद के गांव चंद्रपुरा, बासगौन, भीलखेड़ीबाबा , खेरखेड़ा भाट, एरिया, बरखेड़ागगांसा , गुराडियानरसिंह में विकास ने रथ प्रचार प्रसार किया।

मंदसौर जनपद के गांव पलवई, पिपलखूटा, लोध, तिसाई, नेतावली, बासखेड़ी, रूपावली, चिरमोलिया, लच्‍छाखेड़ी, रठाना, भटाना, बिलात्री, राणाखेड़ा, कमालपुरा, अफजलपुर, गुलियाना, तुमड़ावदा, झाकेड़ा, टाकेड़ा, झावल में विकास रथ ने प्रचार प्रसार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE