BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 11:29 am
BIG REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अरनियापीथा मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में होंगे शामिल, सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों रूपये की दावा राशि का खातों में करेंगे अंतरण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 30 सितंबर को जिले की जावरा तहसील की कृषि उपज मंडी प्रांगण अरनिया पीथा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश के 30 लाख 47 हजार 677 कृषक आवेदनों पर 1058 करोड रुपए दावा राशि खातों में अंतरित करेंगे।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन में रतलाम जिले के अलावा मंदसौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, नीमच, इंदौर, देवास जिलों के किसान भी सम्मिलित होंगे। इनमें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राही प्रगतिशील कृषक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभान्वित कृषक शामिल है। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती की नवीन फसल उत्पादन तकनीक से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण तथा प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। क्षमता वृद्धि विषय पर जानकारी दी जाएगी।सम्मेलन के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर से जिला एवं संभागवार मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों को दायित्व सौपा गया है। सर्व संबंधितों को कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने में मीडिया कैंपेन चलाने, रेडियो तथा दूरदर्शन के माध्यम से जानकारी प्रदान के लिए निर्देशित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE